Khatron Ke Khiladi 14 से समर्थ जुरेल नै पीछे खींचे पैर, आयशा सिंह की बिगड़ी तबीयत

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी के शो के लिए अभी तक कई कंटेस्टेंट्स का नाम कंफर्म हो चुका है। यूं तो समर्थ जुरेल की जगह भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' में पक्की हो चुकी थी। लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने शो से अपने पैर पीछे खींच लिये हैं। बताया जा रहा है कि समर्थ जुरेल को चोट लग गई है, जिससे उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 14' से बाहर निकलना पड़ रहा है। इससे इतर आयशा सिंह ने लंदन ट्रिप के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को बताया, जिससे उनके फैंस भी परेशान हो गए हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited