Kesari Veer Trailer: सूरज पंचोली करेंगे सोमनाथ मंदिर की रक्षा, सुनील शेट्टी देंगे साथ

Rahul Sharma

Updated Apr 29, 2025, 15:02 IST

Kesari Veer Trailer: बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली ने फिल्म हीरो से बॉलीवुड में कदम रखा था। हीरो को सलमान खान के बैनर तले बनाया गया था लेकिन ये मूवी हिट साबित नहीं हुई और सूरज को इंडस्ट्री ने चांस देना बंद कर दिया। लम्बे समय के बाद सूरज पंचोली बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए तैयार हैं। सूरज पंचोली की कमबैक मूवी केसरी वीर का ट्रेलर दर्शकों के सामने है, जिसमें विवेक ओबरॉय और सुनील शेट्टी जैसे अभिनेता अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म केसरी वीर में सूरज पंचोली सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते दिखाई देंगे।