Kesari 2 Trailer: होश उड़ा देगा अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर, जलियांवाला बाग कांड का दृश्य देख कांप जाएगी रूह

अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस इस ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में अक्षय कुमार वकील के रोल में नजर आ रहे हैं। वही अनन्या पांडे और आर माधवन भी लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। इस ट्रेलर के एक-एक दृश्य देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। बता दें ये फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited