Adarsh Baal Vidyalaya: केके मेनन ने टीचर बन जीता दिल, बच्चों ने बनाया माहौल

Abhay

Updated Mar 19, 2026, 16:42 IST

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार के के मेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज आदर्श बाल विद्यालय को लेकर चर्चा में है। इस सीरीज के ऐलान होने के बाद से हर किसी को इसके टीजर का इंतजार था। अब प्राइम वीडियो ने इस सीरीज के टीजर को रिलीज कर दिया है। वेब सीरीज आदर्श बाल विद्यालय के टीजर में केके मेनन ने टीचर के रोल में काफी जम रहे हैं। टीजर में कई ऐसे सीन्स देखने को मिले जिसने माहौल बना दिया। टीजर में बच्चों और टीचर के बीच के एक अलग रिश्ते को दिखाया गया है जिसे लोग काफी पसंद करने वाले हैं।