महाकुंभ में कैटरीना कैफ ने लगाई डुबकी तो एक शख्स ने बना लिया ऐसा वीडियो, रवीना टंडन ने जमकर निकाली भड़ास

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ कुछ दिनों पहले अपनी सास के साथ महाकुंभ में आस्थी की डूबकी लगाने पहुंची थी। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। वायरल वीडियो में नजर आ रहा था कि जब एक्ट्रसे डुबकी लगा रही है थी तो उनके चारों तरफ भीड़ ही भीड़ थी। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है जब कटरीना कैफ स्नान कर रही है तो दो शख्स उनका वीडियो बना रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रवीना टंडन ने उन लोगों पर गुस्सा निकाला है। रवीना टंडन ने कमेंट करते हुए लिखा-"यह वाहियात है। ऐसे लोगों ने उस पल को खराब कर दिया जो पीसफुल और मीनिंगफुल होना चाहिए था।"

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited