Alia Bhatt से पहले इसे हसीना को भाभी बनाना चाहती थीं करिश्मा कपूर, बनाना चाहती थीं रणबीर की पत्नी

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही शादी की दूसरी सालगिरह मनाई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक बेटी भी है, जिसका नाम राहा कपूर है। बता दें कि आलिया भट्ट ने कपूर खानदान में आते ही सबका दिल जीत लिया। लेकिन उनसे पहले करिश्मा कपूर बॉलीवुड की ही एक एक्ट्रेस को रणबीर कपूर की पत्नी बनाना चाहती थीं। वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सोनम कपूर थीं। इस बात का खुलासा खुद करिश्मा कपूर ने किया था। बता दें कि सोनम और रणबीर ने साथ में डेब्यू किया था।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited