टीवी के पॉपुलर एक्टर करण पटेल और एक्ट्रेस अंकिता भार्गव को लेकर खबर आ रही है कि दोनों शादी के 11 सालों बाद तलाक ले रहे हैं। अंकिता भार्गव और करण पटेल की शादी में उथल-पुथल की अफवाहें आ रही हैं। ऐसे में अब खुद अंकिता भार्गव ने मामले का सच बयां किया है। अंकिता भार्गव ने बताया कि उनके बीच सबकुछ ठीक है। वह साथ में खुश हैं, स्वस्थ हैं और अच्छे से अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। बता दें कि करण पटेल और अंकिता भार्गव ने साल 2015 में 3 मई को शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा है।