टीवी एक्टर करण कुंद्रा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जैसा की सभी को मालूम है एक्टर इस समय तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। दोनों प्यार में इस कदर डूबे हुए है की तीसरा कोई दिखाई नहीं देता। अब हाल ही में एक्टर की डेटिंग ऐप से जुड़ी प्रोफाइल देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। फोटो में करण टीशर्ट और डेनिम जींस में नजर आए। डेटिंग ऐप की प्रोफाइल में करण की उम्र 40 वर्ष बताई गई। इस प्रोफाइल को देख करण कुंद्रा के फैंस भी हैरान रह गए। हालांकि बता दें ये एक फेक प्रोफाइल है। बता दें आखिरी हाल ही में एक्टर ने 'लाफ्टर शेफ 2' की ट्रॉफी अपने नाम की।