27 जून को 'लाफ्टर शेफ 2' का ग्रैंड फिनाले हुआ और इस शो की ट्रॉफी एल्विश यादव और करण कुंद्रा ने जीती। दोनों ने अपने बेहतरीन खाने से सिर्फ दिल नहीं बल्कि शो के विनर का टाइटल भी चुराया। फैंस इस जोड़ी को ढेर सारी बधाइयाँ दे रहे हैं। एल्विश यादव के साथ इस सीजन में अब्दु रोजिक नजर आए थे लेकिन बाद में उन्हे करण कुंद्रा ने रिप्लेस किया था। दोनों की जोड़ी अन्य सेलेब्स को टक्कर दे रही थी। एल्विश यादव की जीत से उनकी आर्मी उर्फ फैंस काफी खुश हैं।