कपूर परिवार ने खास अंदाज में मनाया क्रिसमस, राहा ने पैपराजी को दिया फ्लाइंग किस, देखें तस्वीरें

कपूर परिवार हर साल क्रिसमस का जश्न मनाता है। वहीं इस साल भी कपूर परिवार शानदार तरीके से क्रिसमस का त्यौहार मनाते नजर आया है। वहीं इस क्रिसमस राहा कपूर अपनी मम्मी आलिया भट्ट और पापा रणबीर के साथ नजर आईं। इस दौरान राहा ने पैपाराजी को हाय भी बोला और फ्लाइंग किस देती हुई नजर आईं। वहीं कपूर परिवार के क्रिसमस लंच में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और उनकी प्यारी बेटी राहा शामिल हुए। उनके साथ अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली नंदा और कई अन्य परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited