45 Official Teaser Hindi: एक धमाकेदार कन्नड एक्शन ड्रामा फिल्म 45 एक रहस्यमयी नंबर पर आधारित है जिसमें दर्शक शिवराजकुमार, उपेंद्र और राज बी. शेट्टी जैसे तीन दमदार कलाकारों को एक साथ बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। इस कहानी में जब नंबर '45' उनके जीवन में आता है, तो कुछ भी पहले जैसा नहीं रहता सब कुछ बदल जाता है। संगीत के महारथी अर्जुन जन्या द्वारा निर्देशित यह शानदार फिल्म एक्शन, ईमोशन और गहरी संवेदनाओं का अद्भुत संगम है। फिल्म के लिए देश के चार सबसे बड़े शहरों में प्रमोशन के लिए पैन इंडिया टूर की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है।