'ठग लाइफ' के गाने जिंगुचा का हिंदी वर्जन हुआ रिलीज

Abhay

Updated Apr 29, 2025, 20:18 IST

साउथ के जाने-माने स्टार कमाल हासन (Kamal Haasan) और मणि रत्नम (Mani Ratnam) 38 साल बाद 'ठग लाइफ' (Thug Life) के साथ वापसी कर रहे हैं। फिल्म का पहला गाना जिंगुचा (Jinguchaa) का हिंदी वर्जन रिलीज हो गया, जिसमें सिलंबरासन (Silambarasan TR) और तृषा (Trisha) की जोड़ी कमाल लग रही है। एआर रहमान (AR Rahman) का म्यूजिक और मेहबूब (Mehboob) के लिरिक्स इसे हिट बना रहे हैं। ये गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।