Kala Sha Kala Music Video Out Now: टीवी के चर्चित एक्टर अविनाश मिश्रा और एक्ट्रेस ईशा सिंह ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती को 'बिग बॉस 18' में खूब पसंद किया गया था। खास बात तो यह है कि बिग बॉस 18 के बाद उनकी बॉन्डिंग और गहरी हो गई। वहीं अब उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसका नाम 'काला शा काला' है। इस गाने ने यू-ट्यूब पर आते ही तूफान मचाना शुरू कर दिया है। गाने में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की एक्टिंग तो कमाल की है ही, साथ ही उनकी केमिस्ट्री भी बेहद जबरदस्त है।