Kaantha का धांसू हिन्दी ट्रेलर हुआ रिलीज, दिलचस्प है दुलकर सलमान की पीरियड ड्रामा फिल्म
कांथा” का ट्रेलर 1950 के दशक के मद्रास में सेट एक दिलचस्प पीरियड ड्रामा दिखाता है। इसमें दुलकर सलमान एक शानदार अभिनेता की भूमिका में हैं और समुथिराकाणी निर्देशक की भूमिका निभा रहे हैं। भग्यश्री बोर्से और राणा दग्गुबाती भी लीड किरदार में हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि निर्देशक और अभिनेता के बीच कैसे क्रिएटिव और आइडियाज को लेकर टकराव, घमंड होती है। एक मशहूर मद्रास फिल्ममेकर को अपने शागिर्द से सुपरस्टार बने एक्टर के साथ बढ़ते क्रिएटिव तनाव का सामना करना पड़ रहा है। उनके कभी न टूटने वाले रिश्ते की परीक्षा तब होती है जब एक नई फिल्म उन्हें अलग कर देती है। पुराने समय की सेटिंग, जोरदार एक्टिंग और कहानी इसे खास बनाते हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 14 नवंबर में रिलीज हो चुकी है। अब मेकर्स ने इसका हिन्दी ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
अगली खबर

18:07

02:28

11:30

21:07
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









