Kaali Kaali Gaadi Song: मासूम शर्मा ने मिलाया Times Music संग हाथ, रिलीज किया धमाकेदार सॉन्ग
Kaali Kaali Gaadi Song: हरियाणा की आन-बान-शान मासूम शर्मा ने अपना नया गाना काली काली गाड़ी रिलीज कर दिया है। एनर्जेटिक और पावरफुल लिएरिक्स से भरा ये गाना मासूम शर्मा ने टाइम्स म्यूजिक हरियाणवी के साथ मिलकर बनाया है, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इससे पहले मासूम शर्मा ने टाइम्स म्यूजिक हरियाणवी के साथ चांद और बंदूक में गोली जैसे ब्लॉकबस्टर सॉन्ग बनाए हैं, जो अब तक लोगों के बीच फेमस हैं। माना जा रहा है कि काली काली गाड़ी सॉन्ग भी लोगों के बीच सालों तक फेमस रहेगा और लोग इसे गुनगुनाते रहेंगे। टाइम्स म्यूजिक के सीईओ मंदर ठाकुर ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा है, "मासूम शर्मा हरियाणवी इंडस्ट्री की एक स्ट्रॉन्ग वॉयस हैं। मासूम शर्मा की आवाज में वो एनर्जी है और लोगों ने उनके गानों को प्यार देकर ये बात साबित भी की है। हमें खुशी है कि काली काली गाड़ी गाना दर्शकों के सामने है, जिसमें गजब की एनर्जी है।" गायक मासूम शर्मा ने भी अपने नए ट्रैक के बारे में बात की और कहा, "मैं फैंस के लिए एक एनर्जेटिक गाना देना चाहता था। काली काली गाड़ी मेरे दिल के काफी करीब है। मैं चाहता हूं कि मेरे फैंस इसे जल्द से जल्द सुनें और इसे गुनगुनाना शुरू कर दें।"
अगली खबर

02:09

03:01

06:21

07:37
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited









