Haq के साथ बॉलीवुड में कदम रखने पर परिधि शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे स्क्रिप्ट बहुत...

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस परिधि शर्मा अब बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। परिधि शर्मा बॉलीवुड फिल्म 'हक' के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। इस फिल्म में वह इमरान हाशमी की बहन 'ईरम' का किरदार अदा करती दिखाई देंगी। परिधि शर्मा ने बताया कि जब उन्हें स्क्रिप्ट से रूबरू कराया गया, तभी वह समझ गई थीं कि ये कुछ करने लायक रोल है। परिधि शर्मा का कहना है कि उन्हें स्क्रिप्ट बहुत ही रोचक लगी थी और रोल मिलने पर उन्हें बहुत खुशी हुई थी। परिधि शर्मा ने बॉलीवुड कलाकारों के साथ काम करने का अपना अनुभव भी साझा किया।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited