Janhvi Kapoor की मां रखती थी सख़्त कानून, नहीं थी बॉयफ्रेंड बनाने की इजाजत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने परिवार को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वह टीनएज में थी तब उनकी फैमिली बहुत सख़्त थी और उन्हें बॉयफ्रेंड बनाने की इजाजत नहीं थी। जब उनका पहला बॉयफ़्रेंड बना तो उनके मम्मी पापा को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। जाह्नवी आगे बताती हैं कि वह झूठ बोलकर अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जाती थी। फिलहाल अपनी लव लाइफ को लेकर जाह्नवी ने खुलासा किया कि वह उसी से प्यार करेंगी जो उनकी फैमिली को पसंद आएगा। बता दें की जाह्नवी हाल ही में वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में नजर आई थी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited