Jee Lenge Song: Lukkhe का रोमांटिक गाना रिलीज, दिल जीतेगी King की आवाज

Rahul Sharma

Updated Apr 24, 2026, 13:41 IST

Jee Lenge Song: अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजनल सीरीज लुक्खे का नया गाना जी लेंगे रिलीज हो गया है, जिसे सिंगिंग स्टार किंग ने अपनी आवाज दी है। किंग के गाने हमेशा लोगों को पसंद आते हैं और जी लेंगे भी सभी को भाएगा। गाने में पलक तिवारी और लक्ष्यवीर की कमाल की केमिस्ट्री है, जिससे नजरें हटाना मुश्किल है। जी लेंगे गाने में पलक-लक्ष्य के रोमांटिक पलों की झलक दिखाई गई है, जो लुक्खे सीरीज के दौरान देखने को मिलेंगे। हिमांक गौर के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को विपुल शाह और राजेश बहल ने ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गोरिल्ला एलएलपी के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।