Jay Bhanushali-Mahhi Vij का हुआ तलाक, शादी के 15 साल बाद हुए अलग

टीवी के मशहूर एक्टर जय भानुशाली और माही विज अपने रिश्ते को लेकर बीते काफी वक्त से चर्चा में हैं। हाल ही में जय भानुशाली और माही विज को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, जय भानुशाली और माही विज शादी के 15 सालों बाद एक-दूजे से अलग हो गए हैं। जय भानुशाली और माही विज ने इस बात का खुलासा खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी शेयर कर दी है। जय भानुशाली और माही विज ने बताया कि उन्होंने ये फैसला आपसी सहमति से लिया है और आगे चलकर भी वे एक-दूजे के दोस्त ही रहने वाले हैं। बता दें कि जय और माही ने साल 2011 में शादी रचाई थी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited