Jasmin Bhasin Casting Couch: जैस्मिन ने खुलासा किया को वो कास्टिंग काउच का शिकार होते होते रह गईं। एक्ट्रेस ने उस खौफनाक मंजर की पूरी दास्तां सुनाई। इंटरव्यू के दौरान जैस्मिन भसीन बताती हैं 'मैं ऑडिशन के लिए बॉम्बे आई जिसके लिए मीटिंग एक होटल में चल रही थी। जब मैं वहाँ गई तो एक आदमी ड्रिंक कर रहा था जिसे देख डर गई। सिर्फ यही नहीं कमरें से कॉर्डिनेटर भी बाहर चला गया था। डायरेक्टर ने कमरे की कुंडी लगा ली थी। हालांकि मैंने अपना दिमाग लगाया और वहाँ से भाग गई क्यूँकि वो मेरे साथ कुछ और करने की कोशिश करने वाला था।' जैस्मिन ने इसके बाद कसम खाई कि वो कभी भी ऑडिशन देने होटल में नहीं जाएंगी। एक्ट्रेस से पहले रश्मि देसाई, अंकिता लोखंडे जैसी कई टीवी हसीनाएं कास्टिंग काउच का दर्द झेल चुकी हैं।