टीवी की चर्चित एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी अपने रिलेशनशिप के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों की शादी की अटकलें हमेशा लगती रहती हैं। लेकिन हाल ही में अली गोनी और जैस्मिन भसीन की एक हरकत ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल, अली गोनी और जैस्मिन भसीन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को छपरी कहते नजर आए। पहले अली गोनी ने जैस्मिन की पुरानी तस्वीर साझा कर पूछा, "क्या जैस्मिन भसीन छपरी है?" वहीं बदला लेने के लिए जैस्मिन भसीन ने भी अली की फोटो शेयर कर यही सवाल किया। दोनों की नोंक-झोंक ने फैंस को भी हैरान कर दिया।