Pardesiya Song: जान्हवी कपूर-सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक मूवी 'परम सुंदरी' का खूबसूरत गाना परदेसिया रिलीज हो गया है। सोनू निगम की आवाज में ये गाना शहद जैसा मीठा लग रहा है। जान्हवी और सिद्धार्थ की प्यारी सी जोड़ी पर ये गाना आपका मन मोह लेने का काम करने वाला है। सोनू निगम के अलावा कृष्णाकली शाह और सचिन-जिगर ने इसे आवाज दी है, इसका रोमांटिक म्यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है। सॉन्ग की वीडियो आपको बेहद पसंद आने वाली है।