अस्पताल में भर्ती होने के बाद पहली बार बोलीं Janhvi Kapoor, कहा- 'मैं बहुत थक चुकी थी..'

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को 18 जुलाई को फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ दिनों के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि फूड पाइजनिंग से पीड़ित होने के कारण उन्हें पहली बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक इंटरव्यू में, जान्हवी ने बताया कि अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन से पहले लगातार काम करने से उनका शरीर थक गया था। उन्होंने एक महीने में बिना ब्रेक के तीन गाने शूट किए और चौथे के लिए रिहर्सल करते हुए ट्रेवल और प्रोग्राम में भी भाग लिया था। जान्हवी ने कहा, 'मुझे वास्तव में कोई ब्रेक नहीं मिला है।'

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited