Jaan Kadd Ke Song: मेधा को मनाने में लगे अविनाश, दिखाया क्यूट लवर अवतार

Times Now Digital

Updated Apr 22, 2026, 15:00 IST

Jaan Kadd Ke Song: अभिनेता अविनाश तिवारी की नई फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें वो एक स्मॉल टाउन लवर का किरदार प्ले करते दिखेंगे। इस मूवी में मेधा शंकर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही एक नया गाना रिलीज किया है, जिसमें अविनाश अपनी ऑनस्क्रीन महबूबा मेधा को मनाने में लगे हुए हैं। उनका क्यूट लवर अवतार फैंस को काफी भा रहा है और ये गाना रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। वैसे आपको अविनाश का क्यूट अवतार कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।