Itti Si Khushi update: ध्रुवी को प्रपोज करेगा विराट, अन्विता का टूट जाएगा दिल

Itti Si Khushi update: सुंबुल तौकीर खान स्टारर सीरियल 'इत्ती सी खुशी' में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट जब विराट ध्रुवी को प्रपोज करने की तैयार करेगा। एक बोर्ड पर विराट हार्ट शेप बनाकर उसमें ध्रुवी को शादी के लिए प्रपोज करने की बात लिख डालेगा कि तभी वहाँ अन्विता पहुँच जाएगी। विराट के मन में ध्रुवी का प्यार देख अन्विता को पहले बेचैनी होगी लेकिन जब उसे पता चलेगा कि विराट ध्रुवी को शादी के लिए प्रपोज करेगा मानों अन्विता का दिल टूट जाएगा। दिल पर पत्थर रख अन्विता विराट को मुबाकरबाद देगी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited