Ishq Mastana Song: रूह को छू लेगा वेदांग रैना-शरवरी वाघ का गाना

Rahul Sharma

Updated Jun 3, 2026, 15:25 IST

इम्तियाज अली की नई फिल्म मैं वापस आऊंगा जल्द ही रिलीज होने वाली है, जो अलग-अलग जनरेशन्स की कहानी पेश करेगी। फिल्म मैं वापस आऊंगा भारत-पाकिस्तान बंटवारे का दर्द दिखाते हुए सच्चे इश्क का मतलब समझाएगी। पाकिस्तान को ये जनरेशन भले ही दुश्मन मानती हो और उनके साथ सभी तरह के रिश्ते खत्म करने की मांग करती हो लेकिन जो लोग बंटवारे का दर्द झेले बैठे हैं उनके लिए पाकिस्तान कुछ और ही है, जो ये मूवी दिखाएगी। फिल्म मैं वापस आऊंगा के मेकर्स ने इसका नया गाना इश्क मस्ताना रिलीज किया है, जिसमें वेदांग-शरवरी रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने के बोल काफी अलग हैं, जो कानों में शहद की तरह घुलते हैं।