Ishq Junooni update: सीरियल 'इश्क जुनूनी' में नवरात्रि की पूजा चल रही है जिसमें गुरु और रूहानी को एक पूजा करनी होगी। वहीं दूसरी तरफ गुरु के मामा उसकी हत्या कराने के लिए गुंडों को बंदूक देंगे। इस दौरान गुंडे गलती से गुरु की जगह मामा के बेटे को गोली मार देते हैं। ये हादसा होते ही पूरे घर में हड़कंप मच जाता है। हालांकि मामा ये गोली कांड का इल्जाम रूहानी पर डाल देता है लेकिन गुरु अपनी पत्नी का साथ देता हुआ दिखाई दिया।