Ishq Da Chehra Song: इमोशनल कर देगा 'बॉर्डर 2' का नया गाना, देखें वीडियो

Ishq Da Chehra Song: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' लगातार चर्चा में बनी हुई है। 'घर कब आओगे' गाने को रिलीज करने के बाद अब मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' का दूसरा गाना 'इश्क दा चेहरा' रिलीज कर दिया है। इस गाने के वीडियो को देखने के बाद दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को दिलजीत दोसांझ, सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने मिलकर गाया है। गाना का म्यूजिक सचेत-परंपरा ने दिया है जबकि लिरिक्स कौसर मुनीर ने लिखे हैं। सनी देओल के अलावा फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा को अहम रोल में देखा जाएगा। आइए देखें ये वीडियो...

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited