Nimrat Kaur की जिंदगी में प्यार ने दी दस्तक! एक्ट्रेस की पोस्ट देख फैंस लगा रहे हैं अटकलें

ashna malik

Updated Nov 12, 2024, 16:19 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस निम्रत कौर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। निमृत कौर कई हिट मूवीज में नजर आ चुकी हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन इन दिनों निम्रत कौर अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। निम्रत कौर का नाम बीते कई दिनों से अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ रहा है। लेकिन अभी तक इस मामले पर एक्ट्रेस ने कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है। वहीं हाल ही में निम्रत कौर ने एक पोस्ट शेयर की, जिसे देख फैंस ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी है।