Inspector Rishi 2: पहले भी ज्यादा खतरनाक होगा इस बार का सीजन, टीजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Abhay

Updated Mar 19, 2026, 17:53 IST

प्राइम वीडियो पर तमिल वेब सीरीज इंस्पेक्टर ऋषि को लोगों ने काफी पसंद किया था। सीरीज में इंस्पेक्टर ऐसे केस को सुलझाते है जो लोगों के होश उड़ा देता है। अब प्राइम वीडियो ने सीरीज इंस्पेक्टर ऋषि के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है। इंस्पेक्टर ऋषि और उनकी टीम वापस लौटते हैं, इस बार उनके सामने अजीबोगरीब अपहरणों केस आते हैं। पीड़ित वापस आते हैं लेकिन उनके शरीर पर निशान हैं, याददाश्त खो चुकी है और वो इंसानों जैसे नहीं लगते। जैसे-जैसे लाशें बढ़ती जाती हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं वेब सीरीज इंस्पेक्टर ऋषि 2 का ये धांसू टीजर।