'इंडियन आइडल 12' के विजेता पवनदीप राजन को बीते दिन भले ही आईसीयू से प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन हाल ही में उनकी टीम ने बयान जारी कर बताया है कि उन्हें एक बार फिर से आईसीयू में ले जाया गया, जहां उनकी तीन और सर्जरी हुई। उनकी टीम ने बयान जारी कर बताया है कि पवनदीप राजन का ऑपरेशन करीब 8 घंटे चला, जिसमें उनके सारे फ्रैक्चर्स का इलाज किया गया। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि पहले से पवनदीप राजन की हालत में सुधार है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। पवनदीप राजन की टीम ने उनके लिए प्रार्थना करने वालों का भी आभार जताया।