गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन को घर तोड़ने वाली बताए जाने पर इमरान खान ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने साल 2019 में पत्नी अवंतिका मलिक से अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों तलाक ले चुके हैं। हाल ही में आमिर खान की बेटी आइरा खान की शादी में इमरान खान को लेखा वाशिंगटन के साथ देखा गया था। दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई थीं। कई लोगों ने इमरान और अवंतिका का घर तोड़ने का जिम्मेदार लेखा वाशिंगटन को ठहराया था। ऐसे में इमरान ने लेखा संग अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए गर्लफ्रेंड का सपोर्ट किया। इमरान खान ने स्पष्ट किया कि लेखा "घर तोड़ने वाली" नहीं है। इन खबरों पर नाराजगी जाहिर की।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited