गर्लफ्रेंड Saba Azad संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक रोशन, मलाइका अरोड़ा ने पैपराजियों को दिया पोज
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का खूब दिल जीता है। ऋतिक रोशन जल्द ही 'फाइटर' मूवी में नजर आने वाले हैं, जिससे जुड़ा लुक भी रिलीज हो चुका है। लेकिन हाल ही में ऋतिक रोशन अपने रिलेशनशिप के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ मूवी डेट पर निकले। इस दौरान पैपराजियों ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद को साथ में कैमरे में कैद करने की भी कोशिश की, लेकिन एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां से चले गए। वहीं मलाइका अरोड़ा, जो कि अपनी फिटनेस के लिए खूब जानी जाती हैं। उन्होंने पैपराजियों को जमकर पोज दिये। बता दें कि मलाइका अरोड़ा भी अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप के कारण सुर्खियों में बनी हुई थीं। उन्हें लेकर कहा जा रहा था कि उनका और अर्जुन का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।
अगली खबर

03:08

05:30

03:44

03:20
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









