ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल Kal Ho Na Ho 2 में साथ आएंगे नजर! पढ़ें-एंटरटेनमेंट की जगत की बड़ी खबरें
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग पर कई सितारे शामिल हुए। फिल्म की स्क्रीनिंग पर जाह्नवी की छोटी बहन खुशी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना संग साथ नजर आई थी। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों को आर्चीज के सेट पर प्यार हुआ था। दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी है। ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल कल हो ना हो के सीक्वल में नजर आ सकते हैं। दोनोंं ने कल हो ना हो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने वर्ली में नया घर खरीदा है। इस घर की कीमत 58 करोड़ रुपये है। शाहिद से पहले अनन्या और राजकुमार राव ने मुंबई में घर खरीदा था। राजकुमार राव ने घर खरीदने के समय बताया था कि मेरे लिए घर बहुत महंगा था। लेकिन शाहरुख खान ने कहा था इंसान को अपने उम्मीद से बड़ा घर खरीदना चाहिए ताकि वो ज्यादा मेहनत करें। उनसे पहले जाह्नवी कपूर ने 60 करोड़ का डुप्लेक्स घर खरीदा था।
अगली खबर

03:17

02:57

02:37

02:31
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









