अपकमिंग कॉमेडी-ड्रामा मूवी हाउसफूल 5 का पहला गाना 'लाल परी' रिलीज हो गया है। यो यो हनी सिंह की आवाज में गाना नशीला है, उनके साथ फीमेल सिंगर सिमर कौर ने आग लगा डाली। स्टार्स की टोली का ये डांस आपको नशे में झूमने से मजबूर कर देगा। गाने में सोनम बाजवा, जैकलीन , नरगिस फाकरी, चित्रांगदा सिंह, सौन्दर्य शर्मा का डांस है। गाने का बीजीएम भी कमाल का है, साथ ही इसका जो रैप हो वो फैंस को खूब पसंद आने वाला है।