Housefull 5: सोशल मीडिया डांसर ने रेमो पर लगाया डांस स्टेप कॉपी करने का आरोप
हाउसफुल 5 का गाना लाल परी लगातार खबरों में बना हुआ है। पहले इसके संगीत पर विवाद हुआ और अब गाने में नजर आ रहे डांस पर जंग छिड़ गई है। असल में एक सोशल मीडिया डांसर संदीप ने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पर उनका फेमस डांस स्टेप चोरी करने का आरोप लगाया है। संदीप ने कहा है कि उन्हें दोस्तों के जरिए पता चला कि हाउसफुल 5 के गाने लाल परी में उनका एक डांस स्टेप कॉपी किया गया है। संदीप के आरोप पर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अब तक कुछ नहीं कहा है।
अगली खबर

02:58

01:05

03:11

03:17
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









