MD Vineet Jain की होली पार्टी पर सितारों ने जमाया रंग, धूम-धाम से मनाया रंगों का त्योहार

होली के खास मौके पर टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने होली पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी का आयोजन मुंबई के जुहू में स्थित होटल में हुआ, जिसमें पलक तिवारी से लेकर शिव ठाकरे सहित कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। एमडी विनीत जैन ने शानदान अंदाज में होली पार्टी का आगाज किया था। जहां सौंदर्या शर्मा सबसे पहले पार्टी की मेहमान बनीं तो उनके बाद पलक तिवारी, विंदू दारा सिंह और आयुष शर्मा जैसे सितारे भी पहुंचे। होली पार्टी में शिव ठाकरे और डेजी शाह ने भी साथ में जमकर रंग जमाया। वहीं दूसरी ओर के-पॉप आर्टिस्ट अऊरा ने माहिरा शर्मा के साथ रंगों का ये त्योहार मनाया।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited