HIT 3 Trailer Out: "अब की बार अर्जुन सरकार", नानी का एक्शन देख थर-थर कांपेंगे दुश्मन

Poonam Shukla

Updated Apr 14, 2025, 11:53 IST

नानी की फिल्म हिट: द थर्ड केस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस 3 मिनट 31 सेकंड के ट्रेलर ने फैंस को चौंका दिया है। इस ट्रेलर में नानी का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। नानी दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है कि नानी इस फिल्म में अर्जुन सरकार नामक गुस्सैल पुलिस वाले का रोल कर रहे हैं। हिट: द थर्ड केस 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। साथ ही इस दमदार ट्रेलर की तारीफ भी कर रहे हैं।