टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिबा नवाब और कृषाल आहूजा ने 'झनक' में आने वाले लीप के सिलसिले में टेली टॉक को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में हिबा नवाब ने झनक में आने वाले लीप की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शो में लीप आ रहा है और हमें भी 20 से 25 दिन पहले दिखाया गया। मैं स्क्रीन पर 50 साल की नहीं लग सकती और मैं ऐसा करना भी नहीं चाहती। खैर उन्होंने भी मुझसे नहीं पूछा। मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं शो छोड़ रही हूं, लेकिन हां सीरियल में लीप आ रहा है और इसमें जल्द ही नई कास्ट की एंट्री होगी। हिबा नवाब ने इंटरव्यू में कृषाल आहूजा को अपना बेस्ट को-एक्टर बताया।