Happy Holi 2025 Songs: होली के दिन करें मौनी रॉय के गाने 'HOLI MEIN RANGEELE' पर डांस, दोस्त भी होंगे आपके दीवाने

Poonam Shukla

Updated Mar 9, 2025, 17:25 IST

Happy Holi 2025 Songs: रंग के अलावा एक और चीज है जिसके बिना होली का त्योहार बिलकुल अधूरा लगेगा। जानते हैं क्या है वो? गाने। होली के दिन लोग जोरदार गाना बजाकर नाचते हैं और रंगों का ये त्यौहार मनाते हैं। इस खास दिन आप मौनी रॉय के गाने पर डांस कर सकते हैं। आप इस दिन मीका सिंह और अभिनव शेखर के गाने ‘होली में रंगीले’ को भी बजा सकते हैं, जो मौनी रॉय, वरुण शर्मा और सनी सिंह पर फिल्माया गया है। ये गाना होली के जश्न को और भी रंगीन कर देगा।