Hai Junoon Teaser: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर नील नितिन मुकेश की नई म्यूजिकल ड्रामा सीरीज 'है जूनून' का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। मुंबई के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में सेट की गई यह सीरीज दो म्यूजिक क्लब्स के बीच इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। जैकलीन फर्नांडिस और नील नितिन मुकेश इस सीरीज में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस सीरीज में सुमेध मुदगलकर, सिद्धार्थ निगम, युक्ति थरेजा, आर्यन कटोच, प्रियांक शर्मा, कुँवर अमर, मोहन पांडे, एलीशा मेयर, संचित कुंद्रा, सनातन रोच, देवांगशी सेन, अनुषा मणि, भाविन भानुशाली, अर्नव मागू और युक्ति थरेजा सहित कई कलाकार भी मौजूद हैं। बता दें 16 मई के इस सीरीज को जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया जाएगा। देखें टीजर...