Good for Nothing Song: आमिर खान (Aamir Khan) की कमबैक फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) का पहला गाना गुड फॉर नथिंग दर्शकों के सामने आ गया है, जिसमें आमिर खान अपनी बास्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देते दिखाई दे रहे हैं। फिजिकली चैलेन्ज्ड लोगों को ट्रेनिंग देना आमिर खान के लिए कितना चुनौतीपूर्ण है, ये आपको इस गाने के दौरान समझ आएगा। अगर गाने की बात करें तो इसे शंकर महादेवन ने अपनी आवाज दी है। गुड फॉर नथिंग गाना कम शब्दों में जिंदगी जीने का फलसफा देकर चला जाता है।