Good Bad Ugly Trailer: सनी देओल की ‘जाट’ से टक्कर लेने आ रहे अजित कुमार, धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Good Bad Ugly Trailer: आदिक रविचंद्रन निर्देशित गुड बैड अग्ली 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की टक्कर सनी देओल की ‘जाट’ से होने वाली है। गुड बैड अग्ली में अजित कुमार एक्शन करते हुए नजर आएंगे। 2 मिनट, 1 सेकंड के ट्रेलर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। गुड बैड अग्ली की बात करें तो इसमें अजित और त्रिशा कृष्णन के अलावा प्रभु, अर्जुन दास, प्रसन्ना, सुनील, जैकी श्रॉफ, शाइन टॉम चाको, प्रिया प्रकाश वारियर, रघु राम भी नजर आने वाले हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited