Ginny Wedss Sunny 2 Trailer: छोटे शहर की क्यूट लव स्टोरी

Rahul Sharma

Updated Apr 9, 2026, 15:56 IST

Ginny Wedss Sunny 2 Trailer: बॉलीवुड में एक दौर था जब छोटे शहर की कहानियां लोगों के बीच काफी फेमस थीं लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसी फिल्में नहीं आ रही हैं। हालांकि अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की अपकमिंग फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 ये कमी दूर करेगी और उन्हें छोटे शहर की क्यूट लव स्टोरी सुनाएगी। फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 का ट्रेलर मेकर्स ने कुछ देर पहले ही रिलीज किया है, जो धमाकेदार है। इसमें एक प्यारी सी लव स्टोरी देखने को मिलेगी, जिसमें प्यार है, तकरार है, धोखा है और शिद्दत है। आप गिन्नी वेड्स सनी 2 का ट्रेलर देखें और कमेंट में बताएं कि आपको ये कैसा लगा?