Tum Pe Hi Pyaar Aa Gaya Song: गिन्नी वेड्स सनी 2 का नया गाना तुम पे ही प्यार आ गया मेकर्स ने रिलीज कर दिया है, जिसका हर किसी को इंतजार था। तुम पे ही प्यार आ गया एक रोमांटिक गाना है, जिसे सोनू निगम की आवाज ने चार चांद लगा दिए हैं। सोनू निगम इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन सिंगर हैं, जिनकी आवाज किसी भी गाने का स्तर बढ़ा देती है। गिन्नी वेड्स सनी 2 का गाना तुम पे ही प्यार आ गया के बोल यूं भी शानदार हैं, जिन्हें सोनू निगम ने अपनी आवाज से सजा दिया है। फिल्म के इस गाने को सुशांत शेखर ने बनाया है और इसे अरेंज सनी सिंह ने किया है।