शाहरुख खान के मन्नत छोड़ने की खबरों के बीच गौरी खान ने बेचा अपना करोड़ों का घर, कीमत जान लगेंगा झटका

शाहरुख खान और गौरी खान इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। कई दिनों से ऐसी खबर थी कि शाहरुख खान का परिवार मन्नत छोड़कर किराए के घर में रहने जा रहा है। शाहरुख खान के घर मन्नत का रेनोवेशन हो रहा है इसलिए परिवार अभी किराए के घर में रह रहा है। अब इसी खबर के बीच गौरी खान ने अपना करोड़ों का घर बेच दिया है। बता दें गौरी खान ने अपना मुंबई के पॉश एरिया दादर वेस्ट के फ्लैट को बेच दिया है। गौरी ने ये लग्जीरियस फ्लैट 2.5 साल खरीदा था। रिपोर्ट के अनुसार गौरी ने ये अपार्टमेंट अगस्त 2022 में 8.5 करोड़ का लिया था, लेकिन गौरी ने इस अपार्टमेंट को 3.1 करोड़ के प्रॉफिट से बेचा है। गौरी ने इसे 11.61 करोड़ में बेचा है। ऐसी अफवाह थी कि तमन्ना भाटिया रेड 2 में एक हाई-एनर्जेटिक डांस ट्रैक करते हुए नजर आने वाली है, लेकिन ऐसा नहीं है तमन्ना के जगह इस गाने में जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली हैं। वहीं कैटरानी कैफ ने अपने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited