Bigg Boss 19 के सेट पर कार लेकर पहुंची थीं आकांक्षा चमोला, पति गौरव खन्ना पर ऐसा लुटाया प्यार

बिग बॉस 19 को गौरव खन्ना ने अपने नाम कर दिया है। गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और सभी लोग उनको बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। दरअसल, फिनाले के बाद आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना को गाड़ी में बैठाकर खुद घर लेकर गई। आकांक्षा चमोला का ये अंदाज देख लोग गदगद हो गए है। गौरव और आकांक्षा चमोला की जोड़ी पर फैंस फिदा हो गए हैं। लोग इस क्लिप पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि आकांक्षा चमोला ने अपने पति गौरव खन्ना को पूरे सीजन सपोर्ट किया था। ज्यादा जानकारी के लिए इस वीडियो को जरूर देखें।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited