Garam Masala Song: अरविन्द अकेला कल्लू और प्रतिष्ठा ठाकुर की जोड़ी ने लूटा फैन्स का दिल, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Jul 26, 2024, 16:16 IST

Garam Masala Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर अरविन्द अकेला कल्लू का नया गाना 'गरम मसाला' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने के बोल और अरविन्द का डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गान में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ प्रतिष्ठा ठाकुर है। दोनों की केमिस्ट्री गाने में काफी जंच रही है। इस गाने के बोल भागीरथ पाठक ने लिखे हैं जबकि इसका शानदार म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है। गानों को अब तक लाखों की तादात में व्यूज मिल गए हैं। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...