Four More Shots Please Season 4 Trailer OUT: सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू फिर मचाएंगी धमाल, देखें वीडियो

Four More Shots Please Season 4 Trailer OUT: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज अपने बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स विनर ओरिजिनल सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' के चौथे और अंतिम सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया है। सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू चौथे सीजन के साथ एक बार फिर वापसी करने जा रही हैं। इस ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों पहले ही भी ज्यादा इमोशन, ड्रामा और धमाल मिलेगा। इस सीजन में प्रतीक स्मिता पाटिल, लिसा रे, राजीव सिद्धार्थ, अंकुर राठी, मिलिंद सोमन, डिनो मोरिया, अनसूया सेनगुप्ता और कुणाल रॉय कपूर सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। यह सीरीज 19 दिसंबर को भारत में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited