करण जौहर ने 25 मई 2025 को 53वां जन्मदिन मनाया है। करण जौहर ने अपने करियर की शुरूआत साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से बतौर निर्देशक के रूप में की थी। करण जौहर के जन्मदिन का वीडियो फराह खान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में फराह करण का मजाक उड़ाते हुए भी नजर आ रही है। इस दौरान करण ने ब्लैक और वाइट कलर की शर्ट कैरी की थी, जिसके देखने के बाद फराह ने उस शर्ट को जेब्रा क्रॉसिंग बोल डाला।